16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान का नीमराना पैलेस दिल्ली से सिर्फ 3 घंटे की दूरी पर, वीकेंड पर उठाए शाही ठाठ-बाट का लुत्फ़, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Neemrana Palace : अगर आप इस वीकेंड पर ऐसी जगह जाना चाहते हैं जो खूबसूरत हो और नज़दीक भी तो आप नीमराना पैलेस जा सकते हैं। अरावली पर्वतों पर स्थित यह पैलेस भारत की सबसे पुरानी धरोहरों में से एक है।

3 min read
Google source verification

अलवर

image

Omprakash Dhaka

Jun 12, 2024

Neemrana Palace

Neemrana Palace : अगर आप इस वीकेंड पर ऐसी जगह जाना चाहते हैं जो खूबसूरत हो और नज़दीक भी तो आप नीमराना पैलेस जा सकते हैं। अरावली पर्वतों पर स्थित यह पैलेस भारत की सबसे पुरानी धरोहरों में से एक है।

Neemrana Palace

Neemrana Palace : नीमराना राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। यह एक 10 मंजिला इमारत है जो करीब 3 एकड़ में फैली है। अरावली पहाड़ियों को काटकर इस पैलेस को बनाया गया है। साल 1986 में इस किले को एक लक्जरी हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया था। अब इस होटल में 10 मंजिलों को मिलाकर कुल 50 कमरे हैं। वहीं इस होटल की सीढ़ियां चढ़ने पर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप पहाड़ चढ़ रहे हैं।

Neemrana Palace

Neemrana Palace : उत्तर भारत की भीषण गर्मी से बचने के लिए अधिकतर लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान जरूर करते हैं। अगर आप शाही ठाठ बाट के शौकीन हैं तो आपको यहां जरूर आना चाहिए। शादी के बाद अगर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं तो इसके लिए नीमराना पैलेस को चुन सकते हैं। यहां की शाही ठाठ बाट पर आपका दिल आ जाएगा।

Neemrana Palace

Neemrana Palace : नीमराना फोर्ट दिल्ली से महज 150 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहां आप किसी भी मौसम में आ सकते हैं। यहां पूरे साल पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। इस पैलेस की खासियत ये है कि यहां आप ओपन स्विमिंग पूल के साथ आयुर्वेदिक स्पा का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

Neemrana Palace

कितनी है नीमराना की एंट्री फीस?अगर आप नीमराना फोर्ट पैलेस घूमने का प्लान कर रहे हैं तो बात दें प्रति व्यक्ति एंट्री फीस लगभग 2,500 है। इस पैकेज में आपको लंच और डिनर भी दिया जाएगा।

Neemrana Palace

नीमराना पैलेस में रुकने पर कितना खर्च आएगा ?नीमराना जाने पर आपको नीमराना फोर्ट पैलेस में ज़रूर स्टे करना चाहिए। हालांकि यहां एक रात के लिए लगभग 10 से 15 हजार का खर्च आएगा लेकिन आपको पूरा शाही ट्रीटमेंट मिलेगा। इसके अलावा यहां आपको होम स्टे और गेस्ट हाउस भी 1,000 रुपये से लेकर 3,000 तक के बीच मिल जायेगा

Neemrana Palace

कब जाए नीमराना फोर्ट?नीमराना फोर्ट आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं। 12 महीनों में किसी भी मौसम में आप इस जगह पर जाएं आपका अनुभव बेहतर ही होगा।

Neemrana Palace

कैसे जाएं नीमराना फोर्ट?नीमराना फोर्ट दिल्ली से सिर्फ 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां अपनी बाइक और कार से जा सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको दिल्ली से हर घंटे बस मिल जाएगी। बस का किराया लगभग 500 से 700 है। इसके अलावा आप टैक्सी भी बुक कर सकते हैं। टैक्सी से 2 से 3 हजार तक खर्च आएगा।

Neemrana Palace

पैलेस में मौजूद है ओपन स्विमिंग पूलइस शाही पैलेस में ओपन स्विमिंग पूल बनाया गया है। वहीं नाश्ता करने के लिए राजमहल और हवा महल में खास इंतजाम किया किया जाता है और डिनर के लिए आमखास, पंचमहल है। यहां आप ओपन स्विमिंग पूल के साथ आयुर्वेदिक स्पा, जिप लाइन और हैंगिंग्स गॉर्डन का भी लुत्फ उठा सकते हैं।