
शहर के मध्य कुशलबाग मैदान में बुधवार रात को उत्सव मनाया गया, यह उत्सव न होली का न दिवाली का। यह उत्सव था तो उस कन्हैया नटखट के जन्म का जिसकी लीलाओं का गुणगान सदियों से होता आ रहा है।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुशलबाग मैदान में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कन्हैयालाल शर्मा की स्मृति में यह आयोजन बीते करीब २४ सालों से शहर की एक परंपरा सा बन गया है।

जिसके तहत शहर की सभी व्यायामशालाओं के पहलवान कुशलबाग मैदान में पहुंचकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। बुधवार रात को हुई प्रतियोगिता में १३ व्यायामशालाओं ने भाग लिया।

राज्यमंत्री ने की शुरूआत : इस भव्य आयोजन की शुरूआत में आयेाजन समिति और व्यायामशलाओं ने दीप प्रज्जवलन और अतिथियों का स्वागतम किया।

इसके बाद पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री भवानी जोशी ने आयोजन की पहली मटकी फोडक़र प्रतियोतगिता का शुभारंभ किया। जिस दौरान पूर्व मंत्री ने पिरामिड पर चढक़र मटकी को थामा तो पूरा परिसर कन्हैया के जयकारों से गुंज उठा। मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

मटकी फोडऩे के बाद मंच पर मौजूद संत रामस्वरुप महाराज, गुरुद्वारा के ज्ञानी का आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ ही मुख्य अतिथि कलक्टर भगवती प्रसाद और एसपी कालूराम रावत और सभापति मंजूबाला पुरोहित ने अभिवादन किया।

इन व्यायामशालाओं ने लिया भाग : इस कार्यक्रम में पिपलोद व्यायामशाला, कालिकामाता व्यायामशाला, पांडव व्यायामशाला, निचला घंटाला व्यायामशाला, केवट मांझी व्यायामशाला, वनेश्वर व्यायामशाला, खोडियार माता व्यायामशाला, पवनपुत्र व्यायामशाला, एकलव्य नवयुवक मंडल व्यायामशाला, मारुति महादेव व्यायामशाला, हाटखेडिया पटेल समाज, बजरंगदल सर्व समाज सालिया, भारतमाता मंदिर ने हिस्सा लिया।

खचाखच भरा मैदान : मटकी फोड़ कार्यक्रम को देखने कुशलबाग मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। जहां मैदान रात ८ बजे तक खचाखच भर गया।

पूरे आयोजन में दर्शक नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की के जयकारें लगाते रहे और तालियां बजाते रहे। 50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने व्यवस्थाएं संभाली। जहां मटकी फोड़ स्थल से लोगों को दूर किया।

बृजमोहन तूफान ने बताया कि इस दौरान रमणभाई टेलर, प्रेमकांत मेहता, वीरेंद्र सिंह तंवर, हरीश गुप्ता, सुनील दोसी आदि मौजूद थे।

कई स्थानों पर हुए आयोजन : इस कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य कई स्थानों पर आयोजन हुए। जिसमें लोगों ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया।


