
कपड़ा मिल में लगी इस आग पर सुबह के 6:30 बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। नगर निगम की दर्जनों दमकल लगी आग को बुझाने के लिए। आग 50फीसदी काबू मे हुई।

इस घटना में करोड़ों का माल आग की भेंट चढ़ गया।

आग बाहर से ही देखने में काफी भयावह लग रही थी, ऐसे में अंदर जाना बिलकुल नामुमकिन सा था।

आग ने अधिकांश बिल्डिंग को अपने कब्जे में ले रखा था, सूचना पर पहुंची दमकलों को आग पर काबू करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आग के चलते क्षेत्र में धुआं भर गया,वहीं इन्डस्ट्री के गेट से ही धुआं साफ दिखाई दे रहा था।

कपड़ा मिल में ब्लो-रूम में आग लगी थी। यहां पर कॉलेस्टर और कॉटन को मिक्स किया जाता है। इसमें आग लगने से हर ओर धुआं फैल गया।

आग इतनी भयावह थी कि इसका धुआं शहर के आसमान में दूर से हिस्से में भी साफ दिखाई दिया।