उज्जैन. प्रतिबंध, पुलिस की सख्ती, लगातार जनजागरूकता कार्यक्रमों के बाद भी चाइना डोर का प्रयोग बंद नहीं हो रहा है। शुक्रवार दोपहर भाजपा नेता विष्णु पोरवाल निवासी ऋषिनगर की चाइना डोर से नाक कट गई। उन्हें गंभीर हलत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके पहले 5 अन्य लोग घायल हो चुके हैं। पतंग लूटने वालों ने खींची डोर: भाजपा दीनदयाल मंडल कार्यालय के मंत्री विष्णु ने बताया, दोपहर 1 बजे वे बाइक से जयसिंहपुरा स्थित पोरवाल धर्मशाला जा रहे थे। ऋषिनगर गार्डन के पास वे चाइना डोर की चपेट में आ गए। उनके चेहरे से चाइना डोर टकराई तो तुरंत बाइक के ब्रेक लगाए। इसी बीच पतंग उड़ाने या पतंग लूटने वाले ने डोर खींचना शुरू कर दी। इससे नाक कट गई।

रतलाम. डोसी गांव में प्लास्टिक पाइप बनाने वाली कंचन प्लास्टिक फैक्ट्री में शुकवार रात भीषण आग लग गई। इसमें फैक्ट्री खाक हो गई।

इंदौर. शहर में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड वन-डे मैच के टिकटों की बिक्री को लेकर हाईकोर्ट में लगी जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने एमपीसीए को 17 जनवरी तक मैच की टिकट बिक्री का पूरा रिकॉर्ड पेश करने कहा है। मैच 24 जनवरी को होना है। इस मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री कुछ ही मिनटों में हो गई। इससे पहले कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने एमपीसीए के खिलाफ याचिका लगाते हुए टिकटों की कालाबाजारी पर रोक की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को सुनवाई करते एमपीसीए को 17 जनवरी तक ऑनलाइन टिकट बिक्री का रिकॉर्ड मांगा है। अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी।

गरोठ(मंदसौर). विशनिया गांव की 6-7 महिलाएं कथा सुनने पोलाडूंगर जा रही थी। रास्ते में उन्होंने ट्रैक्टर में लिफ्ट ली। सुराखेडी के पास संतुलन बिगड़ा और ट्रॉली 12 फीट गहरी खाई में लटक गई। इसमें रुक्मण (60) पति रामलाल नाई, सीता (50) पति रमेश चंद्र बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायल हो गईं।