7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी में पुलिस ने गाड़ी से लाखों रूपए किए बरामद

पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर वादवानी नामक व्यक्ति और से 5 और सलीम खान से 2.5 लाख रूपए किए बरामद....

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Ajay Sharma

Oct 23, 2018

news 2

मध्य प्रदेश में आचार संहिता लागू होनें के बाद पुलिस प्रशासन एकदम सख्त नजर आ रहा है। पुलिस विभाग किसी तरह की कोई चूक नहीं करना चाहता। इस लिए शहर के मुख्य मार्गो पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिससे किसी भी प्रकार की कोई घंटना न घटे। इसी तरह मंगलवार को पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी करके लाखों रुपए बरामद किए है।  

news  3

राजधानी में सलीम खान नामक युवक की गाड़ी से 2.5 लाख रुपये जप्त किये गए हैं। मनोहर डेरी के सामने दोनों वाहनों से पैसे बरामद किए गए है। मो.सलीम की स्कार्पियो क्रमांक mp04 ct 5351 से पैसे मिले है। पुलिस जांच में जुट गई हैं।      

news  4

हमीदिया रोड़ पर पुलिस ने की गाड़ियों की चेकिंग। इस दौरान कई लोगों ने पुलिस को देखकर रास्ता ही बदल लिया।

news  5

राजधानी भोपाल में संजय वादवानी की गाड़ी से पुलिस ने 5 लाख रुपये नगद बरामद किए। युवक को हनुमान गंज थाने की पुलिस ने थाना लेकर पैसों के संबंध में पूछताछ कर रही है।बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार क्रमांक mp 04-cr 7072 के मालिक संजय वाधवानी की कार से मिले 5 लाख रु बरामद किए है।