जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, भव्य शोभायात्रा और आतिशबाजी से सजा भवानी चौक देखें photos
भोपाल। राम नवमी के अवसर पर घोड़ा निक्कास से भवानी चौक मंदिर तक श्रीराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के जयकारों से गूंजते माहौल के बीच भवानी चौक मंदिर परिसर में उत्सव मनाया गया, जहां भव्य आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।