2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका स्टिंग : शराब विक्रेताओं को नहीं खाकी का खौफ, दूसरे दिन भी रात 8 बजे बाद बिकती रही शराब, देखें तस्वीरें

पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि रात आठ बजे बाद शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए।

3 min read
Google source verification
sting operation

शराब विक्रेताओं और पुलिस की जुगलबंदी मंगलवार को दूसरे दिन भी देखने को मिली। रात आठ बजे बाद शराब की बिक्री आम दिनों की तरह हो रही थी। एेसा नहीं है कि पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि रात आठ बजे बाद शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए।

sting operation

अधीक्षक के निर्देशों की पालना कितने थानाधिकारियों ने की, इसकी हकीकत देर रात तक शराब बिक्री की यह तस्वीरें बयां कर रही है। नियम विरुद्ध शराब की बिक्री पुलिस, आबकारी और उनके अधिकारियों के आदेशों की पालना पर भी सवाल उठा रही है। देर रात तक शराब की बिक्री होनो अपराध को बढ़ावा देने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनती है। मंगलवार को ही 'राजस्थान पत्रिका' ने 'आठ बजे के बाद देर रात तक शहर में बिकती है शराब...Ó शीर्षक से खबर प्रकाशित कर पुलिस और आबकारी अधिकारियों का इस ओर ध्यान दिलाया था।

sting operation

बीकानेर चौखूंटी ओवरब्रिज के पास शराब की दुकान पर मंगलवार रात सवा नौ बजे तक बेधड़क शराब की बिक्री हो रही थी। पत्रिका टीम पहुंची इसके कुछ देर बाद पुलिस की गाड़ी भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर शराब बेच रहा व्यक्ति भाग गया, लेकिन दुकान के अन्दर सेल्समैन बैठा रहा। यहां पुलिस ने भी केवल मौजूदगी दर्शाई और कार्रवाई किए बिना ही लौट गई। हालांकि बाद में सेल्समैन भी इधर-उधर हो गया।

sting operation

केईएम रोड स्थित शराब की दुकान में दूसरे दिन भी रात ९:४५ बजे बेखौफ बिक्री हो रही थी। यहां बैठा सेल्समैन शराब की बोतले बंद शटर के नीचे से ग्राहकों को देते दिखा।

sting operation

श्रीगंगानगर रोड और उरमूल डेयरी के सामने रात १०:०५ बजे शराब की दुकान का भले ही शटर बंद था, लेकिन बंद शटर के नीचे से शराब की बिक्री खुलेआम की जा रही थी।

sting operation

श्रीगंगानगर रोड पर ही रोडवेज बस स्टैण्ड से कुछ दूर रात 10:10 बजे बंद दुकान के पिछले दरवाजे से शराब परोसी जा रही थी। शराब की बोतलें ले जाते हुए ग्राहक कुछ यूं दिखाई दिया।