2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमंगों के साथ ही सज गया पतंगों का आसमां

उमंगों के साथ ही सज गया पतंगों का आसमां

2 min read
Google source verification
Kites decorated the sky with enthusiasm

बीकानेर में आखातीज पर शहर का आकाश रंग बिरंगी पतंगों से आच्छादित रहा। सुबह से प्रारंभ हुई पतंगबाजी शाम तक अनवरत जारी रही। हर घर की छत से पतंगबाजी का दौर चलता रहा। डीजे, टेप, स्पीकर पर पारंपरिक गीत और बोई काट्या की गूंज रही। बच्चों से बजुर्गो तक व महिलाओं ने उत्साह के साथ पतंगबाजी की। पतंगबाजी के दौरान शहर के आकाश में छाई पतंगे। फोटो नौशाद अली।

Kites decorated the sky with enthusiasm

नारी शक्ति भी पीछे नहीं: महिलाएं और बच्चियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवतियां रिश्तेदारों संग खुशी में सराबोर थिरकती नजर आईं। फोटो नौशाद अली।

Kites decorated the sky with enthusiasm

अक्षय तृतीया के अवसर पर बीकानेर शहर में जमकर पतंगबाजी हुई। शहरवासी पहले सुबह और फिर शाम होते ही अपने घर की छतों पर चढ़ कर पतंगबाजी करते हुए नजर आए। पतंग लूटने वालों की अपनी अलग ही अलमस्तगी थी। महिलाओं ने भी उमंग से हिस्सेदारी की। पतंगे भी उड़ाई। चरखी भी थामी और आतिशबाजी भी की। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशगवार हुआ, तो लोग छतों पर उमड़ पड़े। तरह-तरह की आतिशबाजी भी हुई। खान-पान के इंतजाम भी छतों पर किए गए थे। नौशाद अली

Kites decorated the sky with enthusiasm

थीम बेस्ड पतंगबाजी: एक ही तरह की साड़ी में पतंगबाजी का आनंद। फोटो नौशाद अली।

Kites decorated the sky with enthusiasm

पतंगबाजी के बाद आतिशबाजी: दिन ढलते ही घरों की छतों से अनार और रॉकेट छूटने लगे। फोटो नौशाद अली।