25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मटके का पानी कई रोगों से रखता है दूर

गर्मी के दिनों में रोजाना 10-12 गिलास पानी पीना बेहद जरूरी है। ऐेसे में अगर मटके का पानी पीते हैं तो इसके कई और भी फायदे हैं।

2 min read
Google source verification
 मटके का पानी

पारे का प्रहार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी होना लाजमी है। विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मी के दिनों में रोजाना 10-12 गिलास पानी पीना बेहद जरूरी है। ऐेसे में अगर मटके का पानी पीते हैं तो इसके कई और भी फायदे हैं। जानते हैं इनके बारे में....

 मटके का पानी

बीमारियों से लड़े - मटके में रखा पानी कई बीमारियों से लडऩे में मदद करता है। अक्सर खाना खाने के बाद लोग फ्रिज का पानी पीना पसंद करते हैं जो पाचन में बाधा डालता है। ऐसे में मटके का पानी शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है ताकि खाना पचाने के लिए जरूरी तापमान शरीर में बना रहे। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है।

 मटके का पानी

शरीर की गंदगी निकाले - यदि नियमित रूप से मटके का पानी पीएंगे तो शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाएंगे। इसके अलावा शरीर का रोग प्रतिरक्षा तंत्र भी मजबूत होगा।

 मटके का पानी

पेट रहता है साफ - इस पानी को पीने से पेट में कभी कब्ज नहीं होता और पेट दुरुस्त रहता है।

 मटके का पानी

गला रहता है ठीक - अक्सर ठंडा पानी पीने से गला खराब हो जाता है। लेकिन घड़े का पानी पीते हैं तो खराश की दिक्कत नहीं होती है। यह पानी शरीर को कुदरतीतौर पर ठंडा रखता है जिससे गर्मी में राहत मिलती है।