
फिल्मी दुनिया के सरताज अभिनेता राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर, 1926 को बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। राजकुमार न सिर्फ अपनी एक्टिंग की वजह से बल्कि अपने दमदार डायलॉग्स की वजह से भी याद किए जाते हैं। आज हम आपको राजकुमार के ऐसे ही 5 सुपरहिट डायलॉग्स बताने जा रहे हैं। 1-शेर को सांप और बिच्छू काटा नहीं करते.. दूर ही दूर से रेंगते हुए निकल जाते हैं-' सौदागर'

जिसके दालान में चंदन का ताड़ होगा वहां तो सांपों का आना-जाना लगा ही रहेगा।– 'बेताज बादशाह'

आजकल का इश्क जन्मों का रोग नही है, वक्ती नशा है, शाम को होता है, सुबह उतर जाता है।- 'बेताज बादशाह'

हमारी जुबान भी हमारी गोली की तरह है। दुश्मन से सीधी बात करती है। - 'तिरंगा'

जानी...हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे, पर बंदूक भी हमारी होगी और गोली भी हमारी होगी और वह वक्त भी हमारा होगा। - 'सौदागर'