
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन सड़क पर पापड़ बेचते नजर आ रहे हैं। एक बार तो उनकी तस्वीर देखकर पहचानना मुश्किल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें कुछ दिनों पहले जयपुर से करीब 90 किमी. दूर सांभर रोड पर क्लिक की गई हैं। बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे। ऋतिक किरदार में इस कदर घुस गए हैं कि शूटिंग के दौरान उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था।

इससे पहले भी फिल्म से सेट से ऋतिक की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। उन तस्वीरों में ऋतिक बिहारी लुक में नजर आ रहे थे।