
कोरोना महामारी के बीच इस बार ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स ने रक्षाबंधन का त्योहार वर्चुअल तरीके से बनाया। हालांकि जो स्टार्स मुंबई के ही रहने वाले हैं, उन्होंने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। करीना ने भी अपने भाईयों को राखी बांधी।

राखी पर करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन और अरमान सभी भाई-बहन एक जगह इकट्ठे हुए और साथ में जायकेदार खाना भी खाया।

करीना ने इस पारिवारिक जश्न की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की। तस्वीर में आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। वह भी कपूर परिवार के इस रक्षाबंधन उत्सव में शामिल हुईं।

रक्षाबंधन के मौके पर करीना ने पारंपरिक पीले रंग का सूट पहना था। रणबीर और रिद्धिमा भी साथ में बैठे दिखे। कपूर परिवार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।