
मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आज देश की टॅाप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में रही मौनी अब बॅालीवुड में भी अपना सिक्का जमा रही हैं। वह अक्सर अपनी हॅाट तस्वीरों को लेकर चर्चा में आती हैं। हाल में मौनी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें डाली जो वायरल हो रही हैं।

मौनी इन तस्वीरों में अपना सेक्सी फिगर फ्लॅान्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का वनपीस पहना हुआ है।

मौनी व्हाइट कलर की टाइट बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद हॅाट नजर आ रही हैं। मौनी कभी दीवार तो कभी दरवाजे के सहारे खड़े होकर पोज देती दिख रही हैं।

लेकिन अपनी लेटेस्ट फोटोज में टोन्ड फिगर दिखाने के चक्कर में वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं।

एक्ट्रेस कई फोटोज में ऐसे पोज कर रही हैं जैसे उन्होंने सांस रोक रखी है। इस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें टीवी शो नागिन से पॅापुलर हुई मौनी आज बड़ी फिल्मों का हिस्सा बन गई हैं। उन्होंने मेड इन चाइना से लेकर ब्रह्मास्त्र जैसी कई बड़ी फिल्मों में अहम किरदार निभाया है।

नागिन एक्ट्रेस मौनी सोशल मीडिया पर भी काफी पॅापुलर रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।

टीवी शोज की बात करें तो मौनी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'नागिन'और 'देवों के देव महादेव' जैसे शोज में दिखाई दी थीं।