11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुर्जा वाली मैया मंदिर में मां दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन करें, तस्वीरें देखें

बुलंदशहर खुर्जा पॉटरी उद्योग के लिए तो काफी मशूहर है, लेकिन खुर्जा को खुर्जा वाली मैया के नाम से भी जाना जाता हैं।

3 min read
Google source verification
Navratri 2017

बुलंदशहर खुर्जा पॉटरी उद्योग के लिए तो काफी मशूहर है, लेकिन खुर्जा को खुर्जा वाली मैया के नाम से भी जाना जाता हैं। जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर खुर्जा में श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

Navratri 2017

इस मंदिर का निर्माण 1 जनवरी 1993 को हुआ था। मंदिर के आंदर मां की अष्टधातु की 4.5 टन वजन की 27 खंडों में बनी शक्ति स्वरूपा की मूर्ति है, जिसमें मां के नौ रूप समाहित हैं। श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर में अष्टधातु की चार टन वजन की 27 खंडों में बनी शक्ति स्वरूपा की मूर्ति है, जिसमें मां के नौ रूप समाहित है।

Navratri 2017

इस अटठारहभुजी मूर्ति में श्रद्धालु देवी मां के सभी नौ रूपों के दर्शन करते हैं। श्रीनवदूर्गा मन्दिर में आदिशक्ति मां जगद्म्बा के सभी नौ रूपों का श्रंगार भी हर रोज अलग-अलग होता है। श्रृंगार से एक दिन पहले मां की पोशाक की पूजा होती है।

Navratri 2017

इस विग्रह को ‘श्री दुर्गा पंचायत’ का रूप दिया गया है, जिसमें मां भवानी एक रथ पर कमलासन मुद्रा में विराजमान हैं। उनके दायीं ओर हनुमान जी और बायीं ओर भैरों जी उनकी अगुवाई कर रहे हैं। रथ के शीर्ष पर भगवान शंकर विराजमान हैं तथा रथ के सारथी हैं भगवान श्री गणेश।

Navratri 2017

श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर के चारों ओर एक परिक्रमा मार्ग का भी निर्माण किया गया है। जिसकी 108 परिक्रमाओं की कुल लम्बाई श्री गोर्वधन परिक्रमा मार्ग के बराबर है। कहते हैं कि नवरात्रियों में मन्दिर की 108 परिक्रमा करने से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं। नवरात्रियों में मन्दिर की 108 परिक्रमा करने का विषेश महत्व भी है।

Navratri 2017

खुर्जा जीटी रोड स्थित अलीगढ़ चुगी के निकट करीब दो हजार वर्ग गज में श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर बना हुआ है। भूतल से मन्दिर की ऊंचाई 30 फीट व इसके शिखर की ऊंचाई 60 फीट है। मन्दिर के मुख्य द्वार का निर्माण इस तकनीक से किया गया है कि सड़क से ही माता रानी के मुख्य भवन के दर्शन किये जा सकते हैं। मन्दिर प्रांगण में सभी दीवारों व छत पर दिल्ली व जयपुर के कलाकारों द्वारा शीशे की महीन कारिगरी की गयी है।

Navratri 2017

मोहन लाला की माने तो देवी मां ने सपने में आकर दर्शन दिए थे, जिसके बाद मंदिर का निर्माण शुरु किया गया। बता दें कि मंदिर को बने हुए 25 साल 1 जनवरी 2018 को पूरे हो जाएंगे। ये दुर्गा मां की अद्वितीय मूर्ति अष्टधातु से बनी हैं।

Navratri 2017

इस अटठारहभुजी मूर्ति में श्रद्धालु देवी मां के सभी नौ रूपों के दर्शन करते हैं। यह मूर्ति 14 फुट ऊंची और 11 फुट चौड़ी मूर्ति में मां दुर्गा कमल के आसन पर विराजमान है। मूर्ति का निर्माण एक पिलर पर टिका है।

Navratri 2017

दिल्ली से 70 किलोमीटर दूर बसे बुलंदशहर के खुर्जा में माता का मंदिर हैं। बुलंदशहर पहुंचने के बाद खुर्जा के लिए बस और टेम्पो दोनों जाते हैं। खुर्जा के मंदिर तक पहुंचने का बस एक आसान तरीका हैं।