11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाय उत्पादन में 6.7 फीसदी की गिरावट, बढ़ सकती है कीमत

टी बोर्ड इंडिया ने चाय उत्पादन के आंकड़े जारी कर दिए हैं।

2 min read
Google source verification
Tea Production

नई दिल्ली। देश के चाय उत्पादन में जुलाई में करीब 6.7 फीसदी की अनुमानित गिरावट दर्ज की गई, जो 15.13 करोड़ किलोग्राम रहा। जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 16.22 करोड़ किलोग्राम था। टी बोर्ड इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-जुलाई में चाय के निर्यात में करीब 6.5 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई, जोकि 13.32 करोड़ किलोग्राम रहा। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 12.49 करोड़ किलोग्राम था। मूल्य के संदर्भ में इस साल के प्रथम सात महीनों में चाय के निर्यात में 6.75 फीसदी वृद्धि हुई, जोकि 2,618.83 करोड़ रुपए रही। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,453.18 करोड़ रुपए थी।

Tea Production

चाय का निर्यात मुख्य रूप से पड़ोसी पाकिस्तान, चीन और ईरान को किया जाता है, जहां निर्यात में तेजी दर्ज की गई है। जबकि जर्मनी और सीआईएस देशों में निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। चाय उत्पादन के अनुमानित आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई में उत्तर और दक्षिण भारत दोनों ही क्षेत्रों में चाय की फसल का कम उत्पादन हुआ है। जानकारों का मानना है कि आने वाले महीनों में भी उत्पादन में गिरावट दर्ज की जाती है तो चाय के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।