10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today: सोने में आज बड़ी गिरावट, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

24 Carat Gold Price on 10th June 2026: यूएस फेड रेट के उच्च स्तर पर बने रहने की आशंका के चलते सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। वैश्विक और घरेलू दोनों मार्केट्स में भाव गिर गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 10, 2026

22 Carat Gold Rate

सोने की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

22 Carat Gold Rate: ईरान में यूएस की बमबारी से यूएफ फेड रेट के हाई बनी रहने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे सोने की कीमतों को झटका लगा है। वैश्विक बाजारों में भाव गिरे, तो घेरेलू मार्केट में भी कीमतें टूट गईं। आज बुधवार को हाजिर और वायदा दोनों कीमतें बड़ी गिरावट के साथ दिखाई दी हैं। गुड रिटर्न के अनुसार, 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव दिल्ली में 4300 रुपये टूटकर 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। आइए जानते हैं कि आज देश के बड़े ज्वैलर्स किस भाव गोल्ड बेच रहे हैं।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क बुधवार, 10 मई 2026 को 22 कैरेट सोना 1,36,900 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,12,010 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,49,350 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

जोयालुक्कास में सोने के भाव

जोयालुक्कास में आज बुधवार, 10 जून को 24 कैरेट सोना 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,36,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 1,11,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,36,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ज्वैलर्स24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
तनिष्क₹1,49,350₹1,36,900₹1,12,010
जोयालुक्कास₹1,48,850₹1,36,450₹1,11,640
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स₹1,48,850₹1,36,450
कल्याण ज्वैलर्स₹1,36,450

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज बुधवार, 10 मई को 22 कैरेट सोने का रेट 1,36,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

एमसीएक्स पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार शाम 4 बजे 5 अगस्त की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 2.08 फीसदी या 3169 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,274 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 1.64 फीसदी या 3907 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,621 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्या अभी करना चाहिए एकमुश्त निवेश?

निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि शॉर्ट टर्म में सोने में कुछ और गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे एमसीएक्स गोल्ड की कीमत 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तरफ जा सकती है। उस स्तर पर एकमुश्त निवेश किया जा सकता है। डॉ रवि ने कहा कि मौजूदा स्तरों पर एसआईपी के जरिए गोल्ड ईटीएफ में थोड़ा-थोड़ा निवेश किया जा सकता है।