10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Elitecon International ने 5 साल में दिया है 2,969% रिटर्न, आज 20% की तेजी, FMCG सेक्टर में विस्तार योजना से आई खरीदारी

Elitecon International Return: कंपनी की FMCG कारोबार में विस्तार योजना से शेयर आज 19.45 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। कंपनी ने 700 करोड़ रुपये के संभावित निवेश की रूपरेखा तैयार की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 10, 2026

Elitecon International share

Elitecon International के शेयर में आज करीब 20 फीसदी की तेजी आई है। (PC: AI)

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में बुधवार को Elitecon International के शेयर ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। कंपनी का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 32.41 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि, बाजार बंद होते-होते अपर सर्किट टूट गया और शेयर 19.45 फीसदी की बढ़त के साथ 32.31 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर इसलिए भी खास है, क्योंकि इसने लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को जरबदस्त रिटर्न दिया है। निवेशकों की शेयर में दिलचस्पी की वजह कंपनी का वह बड़ा रोडमैप है, जिसमें उसने वित्त वर्ष 2030 तक करीब 20,000 करोड़ रुपये का कारोबार खड़ा करने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी अब केवल अपने मौजूदा कारोबार तक सीमित नहीं रहना चाहती। उसकी नजर रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पादों के विशाल बाजार पर है। इसी रणनीति के तहत Elitecon ने FMCG सेक्टर में बड़े पैमाने पर विस्तार की योजना पेश की है।

तंबाकू निर्यात के साथ FMCG पर फोकस

कंपनी की नई रणनीति दो मजबूत स्तंभों पर आधारित है। पहला उसका अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निर्यात कारोबार है और दूसरा चरणबद्ध तरीके से FMCG कारोबार का विस्तार। कंपनी पैकेज्ड फूड, स्नैक्स, खाद्य तेल और घरेलू इस्तेमाल के जरूरी सामानों के बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। FMCG कारोबार में कदम रखते हुए कंपनी अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

40,000 वर्ग फुट में फैला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

इस विस्तार योजना में महाराष्ट्र के नासिक स्थित कंपनी के 40,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल वाले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की अहम भूमिका होगी। कंपनी का कहना है कि बाजार की मांग और कारोबारी जरूरतों को देखते हुए उत्पादन क्षमता को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।

700 करोड़ रुपये का निवेश, 5 लाख दुकानों तक पहुंचने का लक्ष्य

एफएमसीजी कारोबार को मजबूत बनाने के लिए कंपनी ने लगभग 700 करोड़ रुपये के संभावित निवेश की रूपरेखा तैयार की है। कंपनी आने वाले वर्षों में 5,000 डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स का नेटवर्क खड़ा करना चाहती है। साथ ही उसके उत्पादों को 5 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स तक पहुंचाने की योजना है। कंपनी की नजर 15 से अधिक विदेशी बाजारों पर भी है। इसके अलावा कंपनी करीब 10 कंज्यूमर ब्रांड और 150 से ज्यादा उत्पाद वेरिएंट डेवलप करने की तैयारी कर रही है।

5 साल में दिया 2,969% रिटर्न

Elitecon International के शेयर ने पिछले 5 साल में करीब 2,969 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। हालांकि, हाल के महीनों में यह शेयर दबाव में रहा है। पिछले छह महीनों में शेयर करीब 66 फीसदी टूट चुका है। तीन महीने में इसमें 41 फीसदी और एक महीने में करीब 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस शेयर ने अगस्त 2025 में 422.65 रुपये का 52 सप्ताह का उच्च स्तर बनाया था। वहीं, मई 2026 में यह 32.26 रुपये के 52 सप्ताह के निचले स्तर तक फिसल गया था। अब एफएमसीजी विस्तार की घोषणा के बाद निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनी अपने महत्वाकांक्षी टार्गेट को जमीन पर कितनी तेजी से उतार पाती है।