
छिंदवाड़ा. छिंदवाड़ा शहर में बर्ड फ्लू के सैम्पल पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासन ने मटन मार्केट बंद करा दिया।

इसके पूर्व सम्बंधित क्षेत्र को पानी से धोया गया और सेनेटाइज कराया गया।

इस दौरान कुछ अवशेष जलाए गए लेकिन इसमें क्या था इसकी पुष्टि नहीं की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र की दुकानोंं का निरीक्षण किया।

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने मटन मार्केट से 758 मुर्गे-मुर्गियों को नष्ट किया।

38 हजार 126 अंडे जब्त किए। इसी तरह 146.8 किलो मुर्गी दाना भी पकड़ा।

प्रशासन ने सम्बंधित क्षेत्र को प्रतिबंधित किया।

इसके बाद से क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहीं।

संक्रमित क्षेत्र की निगरानी के लिए प्रशासन की टीम नियुक्त की गई।