
देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबनी (Nita Ambani) खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। वह हमेशा ही अपनी स्टाइल और लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन क्या अपने उनकी बहन को देखा है। बात दें कि नीता की बहन का नाम ममता दलाल (Mamta Dalal) है। वह खूबसूरती में नीता अंबानी को बराबर की टक्कर देती हैं।

नीता की छोटी बहन के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा। बता दें कि नीता अम्बानी की बहन ममता दलाल लाइम लाइट से दूर रहती हैं। इसी कारण उनके बारे में कम लोग ही जानते हैं।

ममता की लाइफ स्टाइल अंबानी परिवार के बाकी लोगों से बिल्कुल ही अलग है। वह सादगी भरा जीवन जीना पसंद करती हैं। आपको बता दें कि मुकेश अम्बानी की 'साली' ममता दलाल 'धीरूबाई अम्बानी स्कूल' में एक टीचर हैं। वह नीता अंबानी की बहन होकर भी वह स्कूल में एक मामूली सी टीचर की जॉब करती हैं।

वह बॉलीवुड के सितारों के बच्चों को पढ़ाती हैं। लेनिक उनका कहना है की चाहे वो शाहरुख खान का बच्चा हो या फिर सचिन तेंदुलकर का मेरे लिए सभी बच्चे समान हैं।

ममता को बहुत कम मौको पर अंबानी परिवार के साथ देखा जाता है।