
वक्त ऐसा आ गया है कि लोग कपड़ों से ही आपका व्यक्तित्व पहचानने लगे हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप फैशन टै्रंड्स को फॉलो करें। आपको बता दें कि फैशन केवल लड़कियों के लिए नहीं होता। पुरुषों को भी लेटेस्ट फैशन ट्रैंड्स पर पूरा ध्यान रखना चाहिए और अपडेटेड रहना चाहिए। कई बार पुरुषों को अपने लिए परफैक्ट फैशन ट्रैंड चुनने में परेशानी होती है। बेशक यह बहुत जरूरी है कि आप वही फैशन ट्रैंड फॉलो करें जो आप पर सूट करता हो, अगर कोई आउटफिट आप पर जंच नहीं रहा, फिर चाहे वह कितना ही ट्रैंड में क्यों न हो आपको उसे नहीं पहनना चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे आउटफिट्स जो हर पुरुष की वॉर्डरोब में होने चाहिए।

नेवी ब्लू सूट - थ्री पीस सूट आपको क्लासी लुक देता है। दूसरी बात इसका फैशन कभी नहीं जाता। आप चाहें तो इसे इनर जैकेट के साथ वियर करें, या कभी कबार बिना इनिर जैकेट के भी पहन सकते हैं। सूट मीटिंग, बिजनेस ट्रिप के लिए बेहतरीन विकल्प है। वहीं इसमें नेवी ब्लू कलर भी एवरग्रीन है। इसके अंदर आप चाहें तो बेबी पिंक या लाइट ब्लू या फिर लैमन कलर की शर्ट पहन सकते हैं। डार्क ब्लू जींस - डैनिम्स आपको कैजुअल लुक देती हैं। इन दिनों boot कट जींस ट्रैंड में है। इस साल पुरुष नैरो फिट को अवॉइड करें। हालांकि डैनिम भी अपको ट्रैंड के हिसाब से लेनी चाहिए। वहीं इसमें डार्क ब्लू कर आपके पास हमेशा होना चाहिए।

ऑक्सफोर्ड शर्ट्स - ऑक्सफोर्ड शर्ट्स बेहतरीन ऑफिस वियर है। यह आपको बहुत ही क्लासी लुक देती हैं। टाई - बेशक इंडिया में टाई केवल बिजनेस मीटिंग या फिर शादी के फंक्शन अटैंड करने के लिए ही पहनी जाती है, लेकिन आपके पास डिफरेंट कलर्स की टाई का कलैक्शन होना चाहिए। इन्हें आप फॉर्मल शर्ट या सूट के साथ मिक्स एंड मैच कर पहन सकते हैं। चिनोज - चिनोज कॉटन पैंट्स होती हैं, लेकिन यह एंकल लैंथ और नैरो फिट में इन दिनों पसंद की जा रही हैं। यह बहुत ही वर्सेटाइल और लो मेंटेनेंस आउटफिट है।

वी नेक टी शर्ट - ब्लेजर और सूट्स के साथ वी नेक टी शर्ट बहुत अच्छी लगती है। यह काफी मैनली फील भी देती है। बेल्ट - बेल्ट मेन्स एक्सेसरीज का अहम हिस्सा है। इसलिए अच्छी बेल्ट में इन्वेस्ट करें। लेदर की ब्लैक और ब्राउन बेल्ट हर आउटफिट पर अच्छी लगती है। वॉच - अपने लुक को परफैक्ट वॉच से कंप्लीट करें। अगर आप कैजुअल लुक कैरी कर रहे हैं तो इसके साथ स्ट्रैप वाली वॉच पहनें, वहीं सूट्स और ब्लेजर्स के साथ चेन वाली वॉच पहनें।