12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंखों के लिए वरदान है बादाम-किशमिश का हलवा, जानिए सर्दियों में इसका सेवन कितना जरूरी

badam ka halwa ke fayde : सर्दियों में बादाम के सेवन के शरीर में बहुत सारे फायदे होते हैं। बादाम में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स सहित ऐसे बहुत से तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। बादाम का सेवन विभिन्न तरीके से किया जाता रहा है। भीगे हुए बादाम से लेकर बादाम को सूप और दूध के साथ इसके पाउडर का सेवन बेहद आम है। इनमें से एक है बादाम का हलवा। सर्दियों में बादाम का हलवा बेहद फायदे पहुंचाता है। इसमें यदि आप चीनी की जगह किशमिश मिलाएंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं बादाम का हलवा खाने के फायदे।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

Jan 20, 2024

almond_halwa.png

badam ka halwa ke fayde: सर्दियों में बादाम के सेवन के शरीर में बहुत सारे फायदे होते हैं। बादाम में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स सहित ऐसे बहुत से तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। बादाम का सेवन विभिन्न तरीके से किया जाता रहा है। भीगे हुए बादाम से लेकर बादाम को सूप और दूध के साथ इसके पाउडर का सेवन बेहद आम है। इनमें से एक है बादाम का हलवा। सर्दियों में बादाम का हलवा बेहद फायदे पहुंचाता है। इसमें यदि आप चीनी की जगह किशमिश मिलाएंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं बादाम का हलवा खाने के फायदे।

badam_halwa.jpg

शरीर को मिलती है मजबूती:बादाम खाने से शरीर को मजबूती मिलती है, खासकर यदि आप इसका सेवन हलवे के रूप में करें। हलवे में देसी घी के गुण मिल जाते हैं। सर्दियों में ये आसानी से पच भी जाता है। इसमें चीनी की जगह आप किशमिश या फिर गुड़ मिला सकते हैं। इससे हलवे की पौष्टिकता और भी अधिक बढ़ जाएगी।

badam_halwa_1.jpg

बनी रहती है पेट की सेहत:बादाम का हलवा पेट के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह आसानी से पच जाता है। इसमें मौजूद फाइबर और प्रोबायोटिक पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। पेट की आम समस्याओं से आराम मिलता है।

badam_halwa__1.jpg

याददाश्त होती है तेज:दिमाग के लिए भी बादाम के हलवे का कोई जवाब नहीं है। इससे याददाश्त तेज होती है। मूड सही रहता है और सबसे अहम तनाव भी कम होता है। बादाम दिमाग को सही रखता है। यदि आप सर्दियों में सुबह के समय दूध के साथ एक छोटी कटोरी बादाम का हलवा खाते हैं तो कुछ दिनों में ही खुद को हैल्दी महसूस करने लगेंगे।

almond-halwa.jpg

आंखों की रोशनी के लिए:अक्सर आपने सुना होगा कि जिन लोगों के आंखों की सर्जरी होती है या आंखें कमजोर होती है, तो डॉक्टर बादाम का हलवा खाने की बात करते हैं। एक महीने में यदि एक तय मात्रा में बादाम का हलवा खाया जाए तो आंखो की समस्याओं से राहत मिलती है।  

almond_flour_1.jpg

डायबिटीज में भी फायदेमंद:बादाम का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में बादाम का हलवा खा सकते हैं, हालांकि हलवे में चीनी की जगह दूसरे आॅप्शन देखने चाहिए। वहीं बादाम के हलवे से बोंस को मजबूती मिलती है और दिल की सेहत भी बनी रहती है। डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।