13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपको दूसरों से ज्यादा ठंड क्यों लगती हैं, जानें कारण

सर्दी का मौसम चल रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इस मौसम में ठंड लगना नैचुरल है। लेकिन आप या आपके आस—पास ऐसे कई लोग होंगे, जिन्हें इस मौसम में ज्यादा ठंड लगती है। विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादा ठंड लगना शरीर में किसी चीज की कमी का संकेत भी हो सकती है। ठंड के मौसम में शरीर गर्मी पैदा करने की तुलना में तेजी से गर्मी खोने लगता है। ठंड लगना आपके शरीर का तापमान वापस सामान्य करने के लिए गर्माहट पैदा करने का प्रयास करने का एक तरीका है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

Jan 06, 2024

cold.jpg

सर्दी का मौसम चल रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इस मौसम में ठंड लगना नैचुरल है। लेकिन आप या आपके आस—पास ऐसे कई लोग होंगे, जिन्हें इस मौसम में ज्यादा ठंड लगती है। विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादा ठंड लगना शरीर में किसी चीज की कमी का संकेत भी हो सकती है। ठंड के मौसम में शरीर गर्मी पैदा करने की तुलना में तेजी से गर्मी खोने लगता है। ठंड लगना आपके शरीर का तापमान वापस सामान्य करने के लिए गर्माहट पैदा करने का प्रयास करने का एक तरीका है।

cold_3.jpg

ठंड लगने के पीछे थायरॉयड भी एक कारण है। थायरॉयड गर्दन में एक तितली के आकार की ग्रंथि है। यह हार्मोन बनती है जो शरीर को गर्म रहने में मदद करता है। इससे शरीर के सभी अंग अच्छे से काम कर पाते हैं। यदि थायरॉइड पर्याप्त मात्रा में इन हार्मोनों का निर्माण नहीं करता, तो ज्यादा ठंड लगती है। इस स्थिति में डॉक्टर्स से परामर्श जरूरी हो जाता है।

cold_4.jpg

आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया भी ठंड ज्यादा लगने का एक कारण होता है। हमारी बॉडी हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन का उपयोग करती है। आयरन की कमी की स्थिति में थकान, चक्कर और कमजोरी महसूस होती है। इस स्थिति में सामान्य से अधिक ठंड महसूस होती है।

cold_2.jpg

यदि आपको ठंड के मौसम से ठंड लग रही है, तो आप अपने शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए किसी गर्म स्थान पर जा सकते हैं, भारी कपड़े पहन सकते हैं या गर्म पेय पी सकते हैं। यदि इन सब कोशिशों के बाद भी ठंड दूर नहीं होती है। या यदि आपको ठंड लगने के साथ अन्य लक्षण भी हैं, तीव्र थकान, छाती में दर्द, असामान्य या गंभीर पेट दर्द, सांस लेने में दिक्कत हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखाए।