11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भागदौड़ भरी जिंदगी में जरुरी है ध्यान, जानें कैसे करें ध्यान

हमें अपने तन-मन को स्वस्थ रखना है तो हमें अपनी दिनचर्या में योग, व्ययाम, ध्यान इन सब को शामिल करना होगा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 15 Dec 2017, 8:52 PM IST

meditation

आज के समय इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते। इस कारण से मनुष्य के जीवन में तनाव बढ़ता ही जा रहा हैं। अगर हमें अपने तन-मन को स्वस्थ रखना है तो हमें अपनी दिनचर्या में योग, व्ययाम, ध्यान इन सब को शामिल करना होगा। तनाव भरे जीवन में सबसे ज्यादा जरुरी है ध्यान।

meditation

ध्यान से हम अपने तनाव को दूर कर सकते है। ध्यान से हम अपने आंतरिक मन को शांत रख सकते है। ध्यान करने से हमे बेहतर समझने की शक्ति मिलती है। ध्यान से हम सोचने समझने की शक्ति प्राप्त होती है। ध्यान से हमारे मन एक नई उर्जा का संचार होता है। ध्यान से हमार आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ावा मिलता है।

meditation

ध्यान का समय- ध्यान करने के लिए कई चीजों का भी ख्याल रखना होता है। ध्यान करने में सबसे ज्यादा जरुरी होता है ध्यान का समय। समय हम अपनी सुविधा के अनुसार भी चुन सकते है लेकिन ध्यान का समय सूर्योदय या सूर्यास्त के समय सबसे अच्छा माना गया है।

meditation

ध्यान करने की जगह- ध्यान करने के लिए हमेंं एकदम शांत एव स्वच्छ वातावरण की आवश्यता होती है। इसके लिए हमें ध्यान करने के लिए शांत व स्वच्छ जगह का चयन करना चाहिए। जिससे हमें ध्यान करने में आनंद मिल सके।

meditation

ध्यान करते वक्त कैसे बैठे- ध्यान करते समय सबसे ज्यादा जरुरी होता है अपने बैठने का तरीका। हमें ध्यान करते समय एकदम सीधा बैठना चाहिए। अपनी रीड की हड्डी को सीधी रखनी चाहिए और अपनी गर्दन व कंधों को पूरी तरह से आराम देना चाहिए। इस दौरान हमें अपनी दोनों आंखों को बंद रखना चाहिए।

meditation

खाने से पहले ध्यान- ध्यान करने के लिए आवश्यक है कि हम अपने पेट को खाली रखे। अगर हम खाना खाकर ध्यान करेंगे तो हमें नीद आने लग सकती है। तो इस लिए जरुरी की हमे ध्यान के समय खाली पेट रखना जरुरी है।

meditation

ध्यान से पहले शरीर को करे वार्मअप- ध्यान करने से पहले हमें अपने शरीर को वार्मअप करना भी जरुरी है। वार्मअप करने से हमें शरीर में एक नई उर्जा का संचार होता है। जिससे हम अपने शरीर का हल्का महसूस करते है।

meditation

ध्यान के आखिर में रखें यह सावधानी -ध्यान के अंत के समय में हमें काई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इसलिए हमें आंखों को खोलने में कोई जल्दी नहीं करनी चाहिए उन्हें हमें धीरे- धीरे खोलना चाहिए।