17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amla Navami 2024 : आंवला नवमी : गोविंददेवजी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने आंवले के पेड़ की पूजा कर लगाई परिक्रमा

कार्तिक शुक्ल नवमी पर रवि योग व ध्रुव योग के संयोग में आज आंवला नवमी मनाई जा रही है। महिलाएं सुबह से ही आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रही है।

2 min read
Google source verification
Amla Navami 2024 :

गोविंददेवजी के दर्शन करने के लिए सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी।

Amla Navami 2024

सुबह से ही शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर, राधा दामोदरजी मंदिर अक्षय पात्र के श्री कृष्ण बलराम मंदिर में आंवला पूजन करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। गोविंददेवजी मंदिर में कार्तिक स्नान करने वाली महिलाएं मंदिर में आंवला पूजन व दीपदान करती नजर आई। श्रद्धालुओ ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Amla Navami 2024

कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने मंदिरों में जाकर दीपदान किया। गोविंददेवजी मंदिर में दीपदान करने वाली श्रद्धालुओं में होड सी मची रही।

Amla Navami 2024

चौड़ा रास्ता स्थित मंदिर श्री राधा दामोदरजी में महंत मलय कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी का अभिषेक किया गया। यहां भी सुबह से ही कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं की भीड़ नजर आई।

Amla Navami 2024

महिलाओं ने ठाकुरजी को आंवले अर्पित किए, यहां आंवले के पौधे की परिक्रमा लगाने के लिए भी महिलाओं में होड सी मची रही। इस दौरान ठाकुरजी के विशेष झांकी के दर्शन हुए।