
जयपुर के जवाहर सर्किल पर स्थित पत्रिका गेट पर कलाप्रेमियों का जुटना शुरू हो गया।

जयपुर आर्ट वीक के तीसरे दिन नेहा लूथरा की वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

राजस्थान पत्रिका के सहयोग से आयोजित इस वर्कशॉप में पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया गया और चित्रकला पर चर्चा की गई।

8 दिवसीय जयपुर आर्ट वीक में दुनियाभर के 30 से ज्यादा कलाकार गुलाबीनगरी में कला के रंग बिखेर रहे हैं।

पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से जयपुर आर्ट वीक के चौथे संस्करण का आयोजन जनवरी से 3 फरवरी तक होगा।

राजस्थान पत्रिका के सपोर्ट से आयोजित आठ दिवसीय इस फेस्टिवल की थीम ‘आवतो बायरो बाजे: द थंडर्स रोर ऑफ एन एंपेंडिंग स्टोर्म’ रहेगी।