नीट पेपर लीक मामला, यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन, देखें तस्वीरें
पेपर लीक का जिन एक बार फिर बाहर आ गया गया। पिछली काफी समय से पेपर लीक के चलते राजस्थान बदनाम होता जा रहा है। इसके की चलते इस साल नीट को जो परीक्षा करवाई गई थी इसके लीक होने के चलते उस पेपर को रद्द कर दिया गया है। इस के चलते देश भर के छात्रों में जबरदस्त रोष है। कई जगह इसका विरोध हो रहा है। जयपुर में भी कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। एनएसयूआई द्वारा राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी जलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। उसका कहना था कि सरकार को इस पेपर लीक के मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। वही सरकार द्वारा नीट पेपर लीक के मामले को सीबीआई को दे दिया गया है। देश भर से कई आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। देखें तस्वीरें। सभी फोटोज अनुग्रह सोलोमन।