15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Youth Congress Elections : दावेदारों ने झोंकी पूरी ताकत, यह बन सकता है जीत का बड़ा पैमाना!

Rajasthan Youth Congress Elections : राजस्थान युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव अब पूरी तरह राजनीतिक प्रतिष्ठा और शक्ति प्रदर्शन की लड़ाई बनते जा रहे हैं। 20 मई तक ऑनलाइन मतदान जारी रहेगा।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Youth Congress Elections membership number big criterion for contenders victory

राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Youth Congress Elections : राजस्थान युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव अब पूरी तरह राजनीतिक प्रतिष्ठा और शक्ति प्रदर्शन की लड़ाई बनते जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवार सदस्यता अभियान और मतदान प्रबंधन पर खुलकर संसाधन झोंक रहे हैं। करीब 25 दिनों से चल रही ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया में अब तक लाखों युवा सदस्य बनाए जा चुके हैं।

प्रदेश में युवा कांग्रेस चुनाव के लिए ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया 21 अप्रेल से शुरू हुई थी, जो 20 मई शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद 21 मई शाम 5 बजे तक सदस्यता शुल्क जमा कराने का समय दिया गया है। मतदान समाप्त होने तक प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 30 लाख के करीब पहुंच सकती है। इस पूरी कवायद पर करोड़ों रुपए खर्च होने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में है।

अब तक की स्थिति

राजस्थान में गुरुवार शाम 6 बजे तक 24 लाख 76 हजार 751 युवा सदस्य मतदान प्रक्रिया में शामिल हो चुके थे। इनमें से 18 लाख 74 हजार 329 सदस्यों ने सदस्यता शुल्क जमा करा दिया, जबकि शेष 6 लाख 2 हजार 422 सदस्य शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया में थे।

सदस्यता अभियान बना ताकत दिखाने का माध्यम

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें एक उम्मीदवार का आवेदन अभी समीक्षा प्रक्रिया में है, जबकि एक आवेदन निरस्त किया जा चुका है। शेष उम्मीदवार प्रदेशभर में 35 वर्ष तक के युवाओं को जोड़कर अपने-अपने पैनल के पक्ष में मतदान कराने में लगे हैं। चुनाव में सदस्यता संख्या को ही राजनीतिक ताकत का पैमाना माना जा रहा है। इसी कारण बड़े स्तर पर सदस्य बनाने को लेकर उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है।

पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार गंभीर दावेदारों का चुनावी खर्च 8 से 10 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। सदस्यता शुल्क 75 रुपए निर्धारित है, लेकिन जमीनी स्तर पर सदस्य बनाने वाली टीमों, प्रचार और प्रबंधन पर अलग से भारी खर्च किया जा रहा है।

एक के 6 वोट, 8.60 लाख बने सदस्य

युवा कांग्रेस के इन चुनावों में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री के साथ 50 जिलों में जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री, 200 विधानसभाओं और 400 ब्लॉकों में अध्यक्ष का चुनाव ऑनलाइन वोटिंग से होगा। पूरी प्रक्रिया इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के एप के जरिए संचालित की जा रही है।

एक सदस्य अलग-अलग पदों के लिए कुल 6 वोट कर सकता है। 21 अप्रैल से शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया में अब तक करीब 18 लाख 74 हजार 329 सदस्यों ने सदस्यता शुल्क जमा करा दिया। पार्टी नेताओं का अनुमान है कि 21 मई तक यह आंकड़ा 30 लाख तक पहुंच सकता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग