
फोटो: पत्रिका
Patrika Property Expo PropEx-2026: राजस्थान पत्रिका की ओर से शनिवार को प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स का आयोजन किया जाएगा। मालवीय नगर स्थित होटल द ललित में होने वाले प्रोपेक्स में जगतपुरा-टोंक रोड और शिवदासपुरा क्षेत्र की प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी मिलेगी। दरअसल, रियल एस्टेट में निवेश का यह इलाका नया हॉटस्पॉट बन गया है। बेहतर कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट और टोंक रोड से सीधा जुड़ाव, बड़े शिक्षण संस्थान और स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण इन क्षेत्रों में आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है।
एक्सपो में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आ सकेंगे। एक ही छत के नीचे कई विकल्प ग्राहकों को मिलेंगे। ईवेंट मैनेजमेंट आइएफएफपीएल की ओर से किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए 9610447943 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह एक्सपो संभावनाओं को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इन क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी और बढ़ती आवासीय एवं व्यावसायिक मांग निवेशकों और होम बायर्स दोनों के लिए नए अवसर तैयार कर रही है।
-एनके गुप्ता, चेयरमैन, मंगलम ग्रुप
जगतपुरा और टोंक रोड अब केवल रियल एस्टेट ग्रोथ का केंद्र नहीं, बल्कि प्रीमियम और अल्ट्रा प्रीमियम लिविंग का नया एड्रेस बनकर उभर रहा है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई-एंड डवलपमेंट के चलते जगतपुरा प्रीमियम प्रॉपर्टी निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
-निखिल मदान, एमडी, महिमा ग्रुप
ये एक्सपो ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। निवेशक केवल प्रॉपर्टी नहीं, बल्कि प्रीमियम लाइफस्टाइल तलाश रहा है और जगतपुरा इस उम्मीद पर पूरी तरह खरा उतर रहा है।
-प्रदीप कुमार तोलनी, डायरेक्टर, वंशदीप ग्रुप
जगतपुरा का तेजी से फैल रहा है। आने वाले समय में यह इलाका जयपुर का प्रमुख रियल एस्टेट और कमर्शियल हब बनेगा। इससे आस-पास के क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है।
-अनिल गुप्ता, डायरेक्टर, आशादीप ग्रुप
जहां विकास की स्पष्ट दिशा दिखाई दे, वहां निवेश सुरक्षित और लाभकारी दोनों बन जाता है। बेहतर प्लानिंग और आधुनिक इंफ्रा के चलते जगतपुरा निवेश और बसावट के लिए संभावनाओं का द्वार खोल रहा है।
-सुनील माहेश्वरी, डायरेक्टर, संजीवनी बिल्डहोम
जगतपुरा, टोंक रोड, चाकसू अब केवल आवासीय क्षेत्र नहीं रहा, बल्कि निवेश और कमर्शियल ग्रोथ का नया केंद्र बन चुका है। यहां की कनेक्टिविटी और नियोजित विकास निवेशकों को खींच रहा है।
-तुषार श्रीवास्तव, डायरेक्टर, पिंकवॉल ग्रुप
जगतपुरा और टोंक रोड में तेजी से विकसित हो रही प्रीमियम लाइफस्टाइल अब केवल आवासीय परियोजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल और लक्जरी ब्रांड्स की मौजूदगी में भी स्पष्ट दिखाई दे रही है।
-साईं गिरधर, एमडी, सईशा स्कोडा
Updated on:
15 May 2026 08:39 am
Published on:
15 May 2026 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
