
जयपुर जंक्शन से गांधी नगर स्टेशन के बीच एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।

इस ट्रेन में कुछ कोच के साथ ही मालगाड़ी के डिब्बे भी अटैच थे। वहीं, कुछ ट्रक भी ट्रेन पर लोड थे।

जवानों की सूझबूझ से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।

आग में केवल एक ट्रक का ही नुकसान हुआ।

आग की लपटें उठती देख ड्राइवर ने ट्रेन रोकी। आर्मी के जवानों ने आग बुझाई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंच गई। तब तक ट्रेन में रखा सामान जलकर खाक हो गया।