राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने को लेकर यूथ कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन… देखें तस्वीरें
राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखने के मिल रहा है। इस फैसले के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस को प्रदर्शन की पहले ही सूचना मिल गई थी, जिसके चलते मुख्यालय के चारों तरफ बेरिकेडिंग कर दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किया