10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

मौसम विभाग ने कश्मीर में आने वाले दिनों में व्यापक बारिश होने और उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है...
less than 1 minute read
Google source verification
snowfall

(श्रीनगर): जम्मू-कश्मीर में शनिवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। कश्मीर और जम्मू प्रांत की ऊपरी पहाड़ियों पर सफेद चादर सी नज़र आई। बर्फबारी के कारण जम्मू और अन्य स्थानों पर भी सर्दी महसूस की गई। सोनमर्ग और लद्दाख को जोड़ने वाला ज़ोजिला सड़क मार्ग के आसपास 2 इंच बर्फबारी हुई। राजौरी पूंछ में पीर पंजाल के पहाड़ बर्फ से ढक गए। बता दें कि जम्मू क्षेत्र और श्रीनगर में बारिश भी हुई।  

snowfall

हालांकि कम बर्फबारी के कारण लद्दाख को कश्मीर और ऐतिहासिक मुगल रोड से जोड़ने वाला 434 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे पर कोई असर नही पड़ा। लकिन बर्फबारी के चलते ज़ोजिला सड़क पर फिसलन हो गई है। इसके कारण वाहनों की आवाजाही धीमी रही। मौसम विभाग ने कश्मीर में आने वाले दिनों में व्यापक बारिश होने और उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है।