
आज के समय में फोटोग्राफी सिर्फ शौक नहीं है बल्कि युवाओं के बीच एक लोकप्रिय करियर ऑप्शन (Career Options) के रूप में उभरा है। मौजूदा दौर में फोटोग्राफी में तमाम तरह के स्कोप हैं, जिससे आप अपना शौक भी पूरा कर सकते हैं और अच्छी सैलरी भी कमा सकते हैं। जानते हैं फोटोग्राफी से जुड़े कुछ करियर ऑप्शन्स (Photography Career Options) के बारे में।

फैशन फोटोग्राफर (Fashion Photographer) फैशन फोटोग्राफर (Fashion Photographer) बनने के लिए आपके अंदर किसी भी चीज में सुंदरता खोजने की हुनर होनी चाहिए। फैशन फोटोग्राफर मॉडल की सुंदर तस्वीर लेता है। ऐसे लोग स्टूडियो और बाहरी लोकेशन दोनों जगह पर काम करते हैं।