
जोधपुर. राजस्थान पत्रिका के महाभियान अमृतं जलम् के तहत् जिले के भवाद स्थित 5 सौ वर्ष प्राचीन तालाब परिसर में रविवार सुबह 7 बजे से श्रमदान किया गया।

श्रमदान कार्यक्रम में भवाद सहित आसपास के गांवों के 36 कौम के श्रमवीरों ने श्रमदान किया।

विश्नोई टाईगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्था व ग्राम पंचायत भवाद के संयुक्त तत्वावधान में जलाशय परिसर की तीन प्राचीन बावडिय़ों की भी साफ. सफ ाई की गई।

इस अवसर पर सेना के जवानों ने भी हाथ बंटाया।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद ने बताया कि ग्राम पंचायत भवाद विनायकपुरा

खारी, देवताओं की ढाणी, डाबधडा, गांव-ढाणी क्षेत्रवासी, ग्राम पंचायत भवाद

मूलसिंह भोमियाजी स्मृति संस्थान, गुरु जम्भेश्वर मंदिर सेवा संस्थान, नवयुवक मंडल भवाद,

सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों,

बालाजी मंदिर संस्थान सहित पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के सदस्य जलाशय परिसर में श्रमदान किया।

विश्राम के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने देसी गीत गाकर उत्साह बढ़ाया।

इसके बाद सभी ने स्वच्छता को लेकर संकल्प लिया।

महिलाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इसमें भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर कौमी एकता की मिसाल भी देखने को मिली।

सभी ने मिलकर जल संरक्षित करने के प्रति संकल्प लिया।

सभी ने जलस्रोतों को साफ और स्वच्छ रखने के लिए भी संकल्प लिया।