
पूर्व मुख्यमंत्री व एआइसीसी के महासचिव (संगठन) अशोक गहलोत के बड़े भाई कंवर सेन का पार्थिव देह शुक्रवार को पंचतत्व में विलिन हुआ। उनकी शवयात्रा पावटा सी रोड लाल मैदान स्थित निवास से रवाना होकर रामबाग कागा श्मशान पहुंची। आखिरी सफर में अपने बड़े भाई के ‘सारथी‘ बने अशोक गहलोत।

इस क्षण में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भावुक नजर आए। सभी नेताओं ने गहलोत से मिल अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

सुबह 11 बजे गहलोत के जोधपुर निवास पर आने के बाद परिजनों ने शवयात्रा ले जाने की रस्म पूरी की। उनके शव को मोक्ष वाहन के जरिए कागा श्मशान ले जाया गया। यहां कंवर सेन के पुत्र राजेश ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

अंतिम शवयात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री, बीजेपी नेता व अन्य गणमान्य लोग शरीक हुए।