18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हिरण‘ ने पहुंचाया ‘टाइगर‘ को जेल, रो पड़ी प्यारी बहना, तस्वीरों में देखिए सितारों के हाल

हिरण शिकार मामले में सलमान दोषी करार, तस्वीरों में देखिए कैसे कोर्ट पहुंचे सितारें...

2 min read
Google source verification
Neelam

जोधपुर की सीजेएम ग्रामीण कोर्ट काला हिरण के शिकार के दो दशक पुराने मामले में आज सलमान खान को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा दी गई। हालांकि अभी मजिस्ट्रेट बाहर नहीं आए हैं। सजा की घोषणा नहीं हुई है। सलमान के अलावा बाकी सभी फिल्मी सितारों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री लगभग 11.15 पर कोर्ट पहुंचे। उनसे पहले सभी सितारे कोर्ट रूम में पहुंच चुके थे। सबसे पहले सलमान पहुंचे। उनके बाद नीलम, सैफ, सोनाली और तब्बू... सभी आरोपी कोर्ट रूम में खड़े थे। कोर्ट रूम खचाखच भरा था। सभी के चेहरों पर शिकन नजर आ रही थी। इतने में मजिस्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने मुस्कुरा कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। नीलम अपने पति के साथ।

sonakshi

सोनाली बेंद्रे कोर्ट जाते हुए।

saif ali

सैफ अली खान कोर्ट जाते हुए।

salman sisters

सलमान की बहन अलवीरा और अर्पिता कोर्ट से बाहर आते हुए।

jodhpur Court

पुलिस छावनी बना कोर्ट परिसर।

saif ali khan