Election:कोटा उत्तर निगम वार्ड 36 में उपचुनाव में दिखा उत्साह
कोटा. कोटा समेत राज्य के 12 जिलों में नगरीय निकायों की 17 सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी आदेश में 31 जुलाई 2024 तक प्रदेश में रिक्त हुए नगर निकायों की 17 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। इसी के तहत गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे मतदान हुआ। ज्ञात हो कि कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड संख्या 36 के पार्षद अब्दुल सलीम का असामयिक निधन हो गया था। ऐसे में वार्ड में पार्षद का पद रिक्त चल रहा था। । यहां भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी में सीधी टक्कर है।मतदान के दौरान मतदाताओं व कार्यकर्ताकें में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओं को लोने ले जाने मेंं व्यस्त दिखे।उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए।