MakarSakranti:ये काटा -वो काटा के शाेर के बीच जमकर हुई पतंगबाजी….
कोटा. शहर में बुधवार को मकरसक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सक्रांति के अवसर पर लोग अपने परिवार व मित्रों संग सुबह से ही छतों व खुले मैदान में पतंगबाजी में मशगूल नजर आएहहीं दूसरी ओर दिनभर दानपुण्य व पूजाअर्चना का दौर जारी रहा।सक्रांति के अवसर पर अयप्पा मंदिर समिति की ओर से भी शोभायात्रा निकाली गई।जो अयप्पा मंदिर पहुच महाआरती के साथ सम्पन्न हुई।