15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#MedicalCollege: नए अस्पताल में चार घंटे गुल रही बिजली, ऑनलाइन काम अटका, मरीज डिस्चार्ज नहीं हो पाए

कोटा. मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में सोमवार को गेट नंबर दो के पास लगे पैनल में फाल्ट आ जाने से आधे ब्लॉक की बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे तक ओपीडी से लेकर वार्डों तक अंधेरा छाया रहा। भीषण गर्मी व उमस के चलते भर्ती मरीज व तीमारदार परेशान होते रहे। शाम के समय कई मरीजों को डिस्चार्ज होना था, लेकिन डिस्चार्ज काउंटरों पर भी बिजली नहीं आने के कारण वे डिस्चार्ज नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार, दोपहर 2 बजे पैनल में फाल्ट आने से बिजली गुल हो गई, जो शाम 6 बजे बाद बहाल हुई। इसके चलते मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के काउंटर बंद रहे। यहां मरीजों की भीड़ लगी रही। गेट नम्बर 1 से लेकर 2 तक पूरी गैलरी में बिजली बंद रहने से अंधेरा छाया रहा। डिस्चार्ज मरीजों को टोकन तो दे दिए, लेकिन काउंटर बंद होने से डिस्चार्ज पर्ची नहीं बनने से वे डिस्चार्ज नहीं हो सके। मरीजों का हाल बेहाल प्रसूता वार्ड, शिशु वार्ड व मेडिसिन ए समेत अन्य वार्डों में भर्ती महिलाएं व बच्चे गर्मी से कारण खासे परेशान रहे। बच्चे बिलखते नजर आए। मेडिसिन वार्ड में कई जगह पंखे नहीं लगे होने के कारण भर्ती मरीज व उनके तीमारदार गर्मी व उमस के चलते परेशान रहे। वे हाथों की पंखी से हवा करते नजर आए। परिजन वार्डों से बाहर बैठ गए।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Neeraj Gautam

Jul 10, 2024

अंधेरे में डूबा अस्पताल परिसर

मोबाइल की रोशनी में काम।

परेशान मरीज

मोबाइल की रोशनी में ईलाज

मरीजों को डिस्चार्ज करने में हुआ विलम्ब