Rpsc Exam:महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां-बिछिया खुलवाई, पुरुषों के शर्ट के आस्तीन काटे
कोटा. आरपीएससी की ओर से वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार से शुरू हुआ। यह परीक्षा 12 सितंबर तक चलेगी। जिसमें 1 लाख 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी नामांकित है। 8 विषयों के 2129 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित कीपरीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को पूरी तरह से चेक कर परीक्षा केंद्र में भेजा गया। पुरुष अभ्यर्थियों को फुल आस्तीन की शर्ट बदलाई। वहीं महिला अभ्यर्थियों के हाथों से चूड़े और पैरों से बिछिया खुलवाई गई। कई अभ्यर्थियों से हाथों में बंधे हुए धार्मिक डोरे भी खुलवाएं। करौली से पेपर देने आई महिला अभ्यर्थी अपने छोटे बच्चों को पति के पास छोड़कर परीक्षा देने गई। जबकि बसंत विहार स्थित एक निजी कॉलेज में बनाए गए सेंटर पर पुरुषों की पेंट पर लगे मेटलिक बटन तोड़े गए। कई अभ्यर्थियों के शर्ट की कैंची से आस्तीन काटी गई। कई अभ्यर्थी बनियान में पेपर देने अंदर पहुंचे।