TejaDashmi : हर्षोल्लास से मनाई, सर्पदंशों से पीड़ितों की काटी डसियां
कोटा. तेजादशमी मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में थानकों पर मेले आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। उन्होंने लोकदेवता को फल-फूल, माला, प्रसाद अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। सर्पदंश से पीड़ितों की डसियां काटी गई। धर्म-ध्यान, पूजा अर्चना व दर्शन के दौरान थानकों पर परम्परागत साजों के संग लोग गीत गूंजते रहे।