VasantPanchami:छाया पीत रंग…सजे मंडप,हुए विशेष आयोजन
कोटा. शहर में वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाई गई। विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजन हुए। मंदिरों में धर्म-ध्यान, पूजा-पाठ किए गए। यज्ञ में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस आयोजनों के दौरान पीत रंग छाया रहा तो अबूझ सावे में कई जगहों पर विभिन्न रस्मों-रिवाज के साथ शुभ मुहूर्त में कई जोड़ियों ने फेरे लिए। शहर में देर रात तक उल्लास का वातावरण छाया गया।