WorldHandloomDay:नारी शक्ति ने संभाली कोटा डोरिया की कमान, नई पीढ़ी हो रही दूर
कोटा. वैश्विक पहचान बनाने वाले कोटा डोरिया की कमान अब महिला शक्ति के हाथ में आ गई है।जहां एक ओर कोटा डोरिया के परिधान की एवज में अपेक्षा से बहुत कम मजदूरी मिलने की वजह से युवाओं का रूझान कोटा डोरिया की मार्केटिंग की ओर बढ गया है ।ऐसे में कोटा डोरिया के विभिन्न परिधान तैरूार करने की कमान नारी शक्ति ने संभाल ली है।
और तो और महिलाओं में शिक्षा के प्रति बढती जागरूकता से महिलाएं अब परम्परागत तोर -तरीकों से एक कदम आगे बढ कोटा डोरिया में नए आयाम स्थापित कर रही है।