10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Photos: यूपी वालों के लिए बेस्ट चॉइस हैं ये टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से अगर आप परेशान हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर का रखते शौक हैं। तो आप के लिए बेहतर है ये पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Adarsh Shivam

Nov 30, 2022

scooter

आज के समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450x बहुत ही फेमस है। Ather energy कंपनी के अनुसार वह अपनी तकनीक को हमारे सोच से भी आगे ले जाने पर काम कर रहे हैं। इसका डिजाइन एक स्पोर्ट्स स्कूटर की तरह रखा गया है। यह 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। उसके बाद एक बार में 116 किलोमीटर तक चल सकती है। इसका प्राइस लखनऊ में लगभग ₹150000 लाख रखा गया है।

scooter

TVS iQube Electric मार्केट में पहले से ही फेमस है। टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के क्षेत्र में भी अपनी मैन्युफैक्चरिंग तेज कर दी है। इसकी स्पीड इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में बहुत ही अच्छी मानी जाती है। इसकी बैटरी 5 से 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। एक बार फुल चार्ज हो जाने पर यह लगभग 75 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसका प्राइस लखनऊ में लगभग ₹128113 लाख है।

scooter

Belnling Auro भी एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह एक चाइनीस टू व्हीलर कंपनी है, जो कि भारत में अपने प्रोडक्ट्स को असेंबल कर के बेचती है। इसकी बैटरी 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। यह एक बार चार्ज होने के बाद, 120 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। यह 3 कलर्स में अवेलेबल है मैट ब्लैक, मैट पर्पल और ग्लॉस ब्लू। इसका प्राइस कानपुर शहर के शोरूम अनुसार ₹73000 लाख है।  

scooter

ओला ने हाल ही में दो इलेक्ट्रिक टू व्हीलर स्कूटर लॉन्च किया है। इसका नाम ओला S1 और S1 Pro है। यह डिजाइन और फीचर्स के थोड़े बहुत अलग हैं। इसका सबसे अच्छा फीचर वॉइस कंट्रोल वाला है। आप बोलकर ही कुछ चीजों को कर सकते हैं, जैसे म्यूजिक ऑन करना l यह स्कूटर 0 से 40 की स्पीड मात्र 3 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 115km/h है। इसका प्राइस लखनऊ में लगभग ₹129999 लाख है।

scooter

स्कूटर की बात हो और बजाज की चेतक का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। बजाज सदियों से टू व्हीलर के उत्पादन में सबसे आगे रहा है। इसकी सारी पेट्रोल वाली टू व्हीलर गाड़ी आज भी मार्केट में धूम मचा रही है। बजाज चेतक ने दो इलेक्ट्रिक टू व्हीलर स्कूटर लॉन्च किया है, जिसका नाम Premium और Urbane है। यह स्टील की बनी गाड़ी है। यह गाड़ी 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। यह 90 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसका प्राइस लखनऊ में ₹1.18 लाख से ₹1.54 लाख है।