4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photos: CM योगी से मिली मेलिंडा गेट्स, बोलीं-भारत ही नहीं दुनिया के लिए मॉडल है यूपी

मिलिंडा गेट्स ने CM योगी आदित्यनाथ से बुधवार को मुलाकात की है। मिलिंडा गेट्स ने कई मुद्दों पर CM योगी से चर्चा की। मिलिंडा ने कहा भारत ही नहीं दुनिया के लिए यूपी मॉडल है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Adarsh Shivam

Dec 07, 2022

yogi_c.jpg

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-संस्थापक मिलिंडा गेट्स ने बुधवार को योगी आदित्यनाथ से मिली। लखनऊ में मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर योगी ने मिलिंडा गेट्स और उनके सहयोगियों का स्वागत किया। मिलिंडा गेट्स ने CM योगी से स्वास्थ्य, पोषण और कृषि के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को और बढ़ाने के विषय में बात किया।

yogi_e.jpg

उत्तर प्रदेश के साथ फाउंडेशन के गहरे संबंधों की चर्चा करते हुए मिलिंडा गेट्स ने कहा कि स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में हम लंबे समय से यहां काम कर रहे हैं। यह खुशी की बात है कि समाज के सबसे कमजोर और अंतिम व्यक्ति तक हम सुविधा पहुंचाने में सफल हो पा रहे हैं।

yogi_b.jpg

मिलिंडा गेट्स ने यूपी में डिजिटल बैंकिंग सिस्टम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। पिछले वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर की बेहतरी के लिए जैसा काम किया है, वह अभूतपूर्व है। उत्तर प्रदेश का विकास शानदार है, उसकी दिशा सही है। इसकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है।