13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हज़ारो की संख्या में कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर, किया हंगामा

वेतन बढ़ोतरी न होने और कई सालों से वेतन न मिलने से नाराज सहकारी समिति कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
 sanyukt sahkari protest

हजारों की संख्या में सहकारी समिति कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। वेतन को लेकर परेशान कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगा दी।

 sanyukt sahkari protest

उन्हें रोक तो दिया गया लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि अगर वेतन को लेकर उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं, तो 2 नवंबर से सभी सहकारी समितियों द्वारा तालाबंदी और कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

 sanyukt sahkari protest

गौरतलब है कि अपनी मांगो को लेकर सहकारी कर्मचारियों ने राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में कुछ दिन पहले भी प्रदर्शन किया था।

 sanyukt sahkari protest

अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारियों ने ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने नियमित वेतन भुगतान और बकाया वेतन सहित कई मांगो को लेकर संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले समितियों के अधिकारी और कर्मचारियों ने समितियों पर ताला लगा दिया था।