
Xtreme सीरीज के तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो बेस्ड गो एडिशन पर काम करता है और तीनों में ही पावर के लिए 3,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके अलावा फोटो के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Xtreme 7 को 5,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 5.5-इंच की HD+ IPS 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।

Xtreme 3X की कीमत 4,999 रुपये रखी गयी है। इसमें 5.3-इंच की फुल व्यू IPS 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है।