
रामदेव पशु मेले 2025 में ऊंट सजावट और ऊंट नृत्य प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

इस साल प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार की जगह केवल बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया।

पशु मेले में शामिल होने के लिए दूर-दराज से कई पशुपालक अपने पशुओं के साथ आए।

ऊंट सजावट और ऊंट नृत्य देखने के लिए देशी- विदेशी सैलानियों की भीड़ लग गई।

चारपाई पर चढ़कर ऊंटों ने डांस किया। उनकी कलाबाजी के करतब देखकर पर्यटकों ने जमकर तालियां बजाई।

पर्यटकों ने ऊंट की सवारी का आनंद भी लिया।

ऊंट कलाबाजी और चरी नृत्य को देखकर सबने जमकर तालियां बजाई।

पर्यटकों ने नृत्यों और कलाबाजियों को कैमरे में कैद किया।

मेले में नृत्य कार्यक्रम भी हुए।