
क्रिकेट कैरियर की शुरुआती दिनों में महेंद्र सिंंह धोनी- धोनी का चयन टीम इंडिया में एक विकेट कीपर के रूप में किया गया था। जिसमें अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ने के साथ-साथ धोनी ने बल्लेबाजी और कप्तानी की भूमिका में भी खुद को साबित किया।

अपना पहला शतक लगाने के बाद धोनी- 145 रनों की पारी खेलने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते धोनी। धोनी ने इस पारी से खुद को एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में साबित किया था।

बाइक के काफी शौकीन है धोनी- महेंद्र सिंह धोनी बाइक के काफी शौकीन है। इन्होंने अपने घर में कई बाइक रखा है। शुरुआती दिनों में जब भी टीम जीतती थी, तब मैन ऑफ द मैच के प्राइज में मिलने वाली बाइक पर धोनी साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान का चक्कर लगाया करते थें।

विश्व कप जीतने के बाद धोनी- धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो बार विश्व चैपिंयन बनाया है। यह फोटो विश्व कप जीतने के बाद की है। जब धोनी ने टीम को विश्व कप में शानदार जीत दिलवाया था।

धोनी की रेयर तस्वीर- ये धोनी की रेयर तस्वीर है। मैच से पहले अभ्यास के दौरान धोनी नंगे बदन फुटबॉल खेल रहे है। फिटनेस के लिहाज से धोनी कई नए खिलाड़ियों पर भारी पड़ते है। इसके पीछे की मेहनत यह तस्वीर बयां कर रही है।

लंबे बालों वाले धोनी- अपने शुरुआती दिनों में धोनी काफी लंबे बाल रखा करते थे। इस दौरान जब वो पाकिस्तान के दौरे पर गए थे, तब पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी धोनी के हेयर स्टाइल की तारीफ की थी। धोनी साथी खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ मस्ती के पल में।

सेना की वर्दी में धोनी- क्रिकेट में शानदार कैरियर के बाद महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि भी दी गई। धोनी भारतीय सेना के ड्रेस में सेना के अधिकारियों के साथ।

पलक झपकते चुरा लेते है रन- धोनी की एक बड़ी खासियत है कि वे क्रीज पर काफी तेज दौड़ते है। कई बार साथी खिलाड़ी धोनी के साथ दौड़ने में पिछड़ भी जाते है। हालांकि इस उम्र में भी धोनी की फिटनेस काफी अच्छी है।