8 जुलाई 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Strange Trees In World: ये हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब पेड़, एक तो 400 साल से बिना पानी के भी जिंदा

ये हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब पेड़, एक तो 400 साल से बिना पानी के भी जिंदा

Japanese wisteria

जापानी विस्टेरिया (Japanese wisteria) विस्टेरिया (Japanese wisteria) नाम का ये पेड़ दुनिया का खूबसूरत पेड़ है। ये जापान में पाया जाता है। गुलाबी और नीले फूलों से लदा हुआ ये पेड़ हमेशा इन फूलों से ढका रहता है।

Giant sequoia

ग्रेट सिकुआ ट्री (Giant sequoia) अमेरिका में पाया जाने वाला ग्रेट सिकुआ ट्री (Giant sequoia) पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़ा पेड़ है। इसकी लंबाई करीब 275 फीट की है। अपनी लंबाई के चलते ये पेड़ पर्यटन का केंद्र बना रहता है। हैरानी की बात ये है कि ये पेड़ 2300-2700 साल पुराना माना जाता है।

Jabuticaba

जबूटीकाबा (Jabuticaba) दक्षिणी अमेरिका में पाए जाने वाले जबूटीकाबा (Jabuticaba) पेड़ की खासियत ये है कि इस पेड़ के फल शाखाओं पर नहीं बल्कि तने पर उगते हैं जो देखने में काफी खूबसूरत होते हैं।

bottle tree

बोतल पेड़, Pachypodium lealii (bottle tree) मेडागास्कर और ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला ये बोतल पेड़ (Bottle tree)धरती पर मौजूद विचित्र पेड़ों में शुमार है। इसकी आकृति बिल्कुल बोतल जैसी होती है।

Dragon blood tree

ड्रैगन ब्लड ट्री, dragon blood tree (Dracaena cinnabari) यमन का राष्ट्रीय पेड़ ड्रैगन ब्लड ट्री (Dragon blood tree) भी अजीबोगरीब पेड़ों में से है। दरअसल इसे तने को छीलने या काटने पर लाल रंग का तरल पदार्थ निकलता है। इसलिए इसे ब्लड ट्री या ड्रैगन ब्लड ट्री कहा जाता है।

 Kapok tree

सिल्क कॉटन ट्री (सेमल), Kapok tree सिल्क कॉटन ट्री जिसे सेमल भी कहते हैं (Kapok tree) ये दुनिया के खूबसूरत पेड़ों में शुमार है। भारतीय मूल का ये पेड़ भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, जावा, सुमात्रा तथा उत्तरी ऑस्ट्रेलिया, मध्य अमेरिका, उत्तर-दक्षिण अमेरिका और पश्चिम अफ्रीका में पाया जाता है।

Crooked Forest

क्रुक्ड फॉरेस्ट (Crooked Forest in poland) पोलैंड के नोवे जारनोवो देवदार के पेड़ों का अजीब सा जंगल है। क्योंकि इस जंगल के हर पेड़ के तने टेढ़े-मेढ़े हैं। इसलिए इस पूरे जंगल का नाम क्रूक्ड फॉरेस्ट (Crooked Forest) रखा गया है।

Baobab

बाओबाब ट्री (Baobab) अफ्रीका और भारत के शुष्क इलाकों में पाए जाने वाला ये पेड़ बहुत अजीब दिखता है। इसका तना बेहद मोटा है लेकिन ऊंचाई बहुत कम है। इस पेड़ की टहनियां भी बहुत सिकुड़ी सी होती है।

Sandbox tree

डायनामाइट ट्री (Sandbox tree) जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि ये पेड़ कुछ विस्फोटक है। दरअसल इस पेड़ का फल जब पक कर गिरता है तो बम फटने जैसी आवाज़ आती है। ये पेड़ उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अमेजॉन के जंगल और तंजानिया के इलाकों में पाया जाता है।

Tree of Life

शजारत अल हयात (Tree of Life) बहरीन के रेगिस्तान में मौजूद ये पेड़ जीवन का वृक्ष कहा जाता है क्योंकि ये पेड़ लगभग 400 सालों से रेगिस्तान में बिना पानी के खड़ा है और जिंदा हर-भरा है। इसलिए ऐसा माना जाता है ये पेड़ कि विपरीत परिस्थितियों में भी जीने का संदेश देता है। ये भी पढ़ें- दुनिया के इस देश में नहीं है कोई नदी, कैसे होता है पानी का इंतजाम?