24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धड़धड़ाते हुए गिर पड़ी दीवार, एक की मौत, तीन घायल

धड़धड़ाते हुए गिर पड़ी दीवार, एक की मौत, तीन घायल

2 min read
Google source verification
raebareli

रायबरेली. जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लहेंगा में लगातार हो तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश ने आखिरकार जिले में कई घरों के गिरने से प्रशासन की नींद उड़ा दी है। प्रशासन ने राहत कार्यों में लगाया कर्मचारियों को। थाना नासिराबाद में स्वर्गीय राजाराम गुप्त का परिवार बारिश के दौरान अपने घर पर पक्के कमरे के साथ खड़ी पुरानी कच्ची दीवार पर रखे हुए छप्पर के नीचे सो रहा था। छप्पर के नीचे लकड़ी का खोखा रखा हुआ था। बरसात तेजी से हो रही थी। इसी दौरान कच्ची दीवार भरभराकर ढह कर खोखा समेत सो रहे परिवार पर गिर गई। दीवार के गिरने से पूरा परिवार दब गया। दबे हुए मलवे में एक लोग के चिल्लाने की आवाज आई। चीख पुकार सुनकर गांववाले दौड़े और मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद ले जाया गया जहां गम्भीर रूप से घायल स्वर्गीय राजाराम गुप्त की पत्नी कमला देवी आयु लगभग 50 वर्ष की मृत्यु हो गई । इस घटना में राजाराम गुप्त के तीन बच्चे मोनू 17 वर्ष, राजकुमार 12 वर्ष तथा बबली 09 वर्ष चोटिल हो गए। इन बच्चों के सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था। मां की मौत हो जाने के बाद ये पूरी तरह अनाथ हो गये। लोग ईश्वर को भी ऐसी हालत के लिए कोस रहे हैं। लगातार चल रही बरसात के कारण अन्तिम संस्कार में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।प्रशासन ने राहत के लिए इन लोगों को मदद देने की बात कही है।

raebareli

थाना नासिराबाद में स्वर्गीय राजाराम गुप्त का परिवार बारिश के दौरान अपने घर पर पक्के कमरे के साथ खड़ी पुरानी कच्ची दीवार पर रखे हुए छप्पर के नीचे सो रहा था।

raebareli

छप्पर के नीचे लकड़ी का खोखा रखा हुआ था। बरसात तेजी से हो रही थी। इसी दौरान कच्ची दीवार भरभराकर ढह कर खोखा समेत सो रहे परिवार पर गिर गई।

raebareli

दीवार के गिरने से पूरा परिवार दब गया। दबे हुए मलवे में एक लोग के चिल्लाने की आवाज आई। चीख पुकार सुनकर गांववाले दौड़े और मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर निकाला।


बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश